{"_id":"6a5f8945435df70d1f031578","slug":"all-preparations-for-organizing-brijmandal-yatra-should-be-completed-on-time-deputy-commissioner-nuh-news-c-25-1-mwt1001-113845-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजमंडल यात्रा के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समय से की जाए पूरीं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजमंडल यात्रा के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समय से की जाए पूरीं : उपायुक्त
विज्ञापन
सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश
नूंह। जिला नूंह के प्रमुख मंदिरों से 3 अगस्त को सावन के प्रथम सोमवार को बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 3 अगस्त को बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा नल्हड़ेश्वर मंदिर से दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। यात्रा झिरकेश्वर मंदिर में दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह गांव सिंगार स्थित सिंगेश्वर महादेव मंदिर में करीब 5 बजे पहुंचेगी। उपायुक्त ने यात्रा के भव्य आयोजन के लिए मंदिर समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग के सभी सड़क मार्गों को दुरुस्त करने को कहा गया है।
उपायुक्त ने अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य विभाग को मुख्य स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। पुलिस और संबंधित उप-जिलाधिकारी को यात्रा के स्वागत के लिए प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया। यात्रा के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। शहरी क्षेत्रों में संबंधित एमसी के सचिवों को भी यही जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा मार्ग के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सड़क मार्गों के पैचवर्क का कार्य भी समय पर पूरा करने को कहा गया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सिंह, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार गुलिया उपस्थित थे। डीएमसी दलबीर सिंह फौगाट और एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम भी मौजूद रहे। सचिव आरटीए मुनीष सहगल, जीएम रोडवेज प्रदीप अहलावत और डीएसपी पुन्हाना दिनेश कुमार भी शामिल हुए। सिविल सर्जन डॉ ज्योत्सना और डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -