फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   After 12th, Nuh failed in 10th also, this time too he came first from bottom.

Nuh News: 12वीं के बाद 10वीं में भी फेल हुआ नूंह, इस बार भी नीचे से आया प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
68.98% रिजल्ट के साथ प्रदेश में सबसे फिसड्डी जिला
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में सुधार की बजाय 5 फीसदी परिणाम लुढ़का

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के परिणाम के बाद दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी जिला फेल हो गया है। हर वर्ष जिला प्रदेश के 22 जिलों में फिसड्डी साबित होता है। इस परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर मेवात की शिक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। नकल पर कड़ी रोक, प्रशासनिक सख्ती और लगातार निगरानी के बावजूद नूंह जिला 68.98 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर रहा।
नकल के कारण हुई बदनामी के चलते इस बार भी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती इतनी थी कि डीसी, एसपी और शिक्षा विभाग के अधिकारी खुद मैदान में उतरकर मोर्चा संभाले रहे। ऐसे माहौल में आए नतीजों को शिक्षा की वास्तविक तस्वीर माना जा रहा है। मंगलवार को आए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में नूंह जिला प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर रहा था। इसके तीन दिन बाद ही बृहस्पतिवार को आए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम ने भी जिले को शर्मसार करने का अवसर पैदा कर दिया। यहां यह भी विशेष बात रही कि इस बार के दसवीं के परिणाम में जिले का प्रदर्शन पिछली बार से भी नीचे रहा। पिछले वर्ष जहां जिले में करीब 73 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे, वहीं इस बार 5 फीसदी कम विद्यार्थी पास हो पाए है।
विज्ञापन

जिले में कुल 14,821 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10,224 छात्र पास हुए। वहीं 3,053 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई, जबकि 1,544 छात्र फेल रहे। जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 7 संवेदनशील और 8 अति संवेदनशील केंद्र शामिल रहे। परीक्षाओं के दौरान 63 छात्र नकल करते पकड़े गए थे। पांच वर्षों से लगातार पिछड़ रहा जिला: पिछले चार वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मेवात का प्रदर्शन लगातार चिंता बढ़ाने वाला रहा है। कोरोना काल में 2021 में परिणाम 100 प्रतिशत रहा था क्योंकि परीक्षाएं नहीं हुई थी। इसके बाद 2022 में 57.73%, 2023 में 51.68%, 2025 में 73.90% और अब 2026 में 68.98% परिणाम के बावजूद जिला प्रदेश में सबसे पीछे बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed