फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Accused of burning woman to death remains away from police custody

Nuh News: महिला को जलाकर मारने के आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Mon, 01 Sep 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Mon, 01 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
नूंह/फिरोजपुर झिरका। लहरवाड़ी गांव की 35 वर्षीय महिला मुबीना को 11 अगस्त की रात ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप वर पक्ष के लोगों पर लगाया गया है। गंभीर रूप से झुलसी मुबीना का इलाज जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रहा था, जहां 29 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के पीछे तीन मासूम बच्चे रह गए हैं। घटना से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। मृतका के भाई और माहौली गांव के पूर्व सरपंच साकिर का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और आरोपियों को बचाने का प्रयास हो रहा है। घटना को 21 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसी रोष में लहरवाड़ी और माहौली गांव के लोग सोमवार को नूंह पहुंचे और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से मिलकर शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed