{"_id":"6a7a2db393e72b9f02075462","slug":"a-grand-kalash-yatra-was-taken-out-in-pingawan-accompanied-by-the-beating-of-drums-and-nagaras-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114441-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: पिनगवां में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: पिनगवां में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कस्बे में स्थित श्री शिव मंदिर, ढाणा मोड़ पर सोमवार को श्री शिव महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन मंदिर परिसर से ढोल नगाडों के साथ एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के सभी भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला।
कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। पीले वस्त्रों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे गांव की परिक्रमा की। सुनीता, सुजाता, पायल, पूनम आदि ने बताया कि ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों के बीच यह यात्रा सफलतापूर्वक पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा के उपरांत व्यास पीठ पर विराजमान संत पंडित गिरधारी महाराज (अध्यक्ष, हरि हर प्रचार समिति, वृंदावन) द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। महाराज जी ने शिव महिमा का बखान करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मंदिर समिति के सदस्य बालकृष्ण ने बताया कि 16 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथावाचन कर लोगों को भक्ति के रंग में रंगा जाएगा। 16 अगस्त को सुबह नौ बजे व्यास पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा होगी तथा 17 अगस्त को हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन होगा।