Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nuh Violence Haryana Riots Miscreants vandalized religious place in Faridabad Nuh Violence Story in Hindi

Nuh Violence: हिंसा की चपेट में अब फरीदाबाद, उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, लूटपाट के बाद भागे

Wed, 02 Aug 2023 04:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Aug 2023 04:49 PM IST
सार

मंगलवार की देर रात को 40 से 50 असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर हमला बोल दिया। धार्मिक स्थल का मुख्य दरवाजा सहित अंदर के शीशे के दरवाजे व खिड़कियों को ईंट-पत्थरों से तोड़ दिया।

विज्ञापन
Nuh Violence Haryana Riots Miscreants vandalized religious place in Faridabad Nuh Violence Story in Hindi
उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग बुधवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में भी पहुंच गई है। रघुवीर कॉलोनी और गांव मंझावली में बने धार्मिक स्थल पर करीब 70 असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। पथराव कर एक जगह धार्मिक स्थल के दरवाजे व शीशे तोड़ दिए। दूसरी जगह अंदर रखी धार्मिक किताबें व स्पीकर को चुरा ले गए। इससे गांवों में डर और तनाव का माहौल है। घटना की सूचना के बाद दोनों जगह पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रघुवीर कॉलोनी में स्थित शिव पार्वती मंदिर से कुछ ही दूरी पर धार्मिक स्थल बना हुआ है। मंगलवार की देर रात को 40 से 50 असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। धार्मिक स्थल का मुख्य दरवाजा सहित अंदर के शीशे के दरवाजे व खिड़कियों को ईंट-पत्थरों से तोड़ दिया। धार्मिक स्थल के केयर टेकर राज मोहम्मद का कहना है कि रात के समय एक लड़का रहता है। सभी असामाजिक तत्वों ने मुंह ढका हुआ था और हमला कर दिया। धार्मिक स्थल के बाहर लगा बिजली का मीटर भी उखाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद सभी असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से धार्मिक स्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। वहीं कुछ लोग तो बात करना भी नहीं चाहते है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि अगर समय पर पुलिस नहीं आती तो कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी। घटना के बाद से दो पुलिसकर्मी धार्मिक स्थल के पास तैनात कर दिए है।

विज्ञापन

मंझावली गांव के धार्मिक स्थल पर भी हुआ हमला
गांव मंझावली की सरपंच रेखा रानी ने बताया कि मंगलवार की रात को अचानक से करीब 70 से 80 असामाजिक तत्व धार्मिक स्थल पर आ गए। जिन्होंने धार्मिक स्थल के अंदर रखी किताबे व अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गए।उनमें से कुछ असामाजिक तत्व गांव के है, तो कुछ बाहर से आए थे। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। गांव में अभी माहौल शांति प्रिय है, लेकिन गांव वासियों ने डर लगा हुआ है कि दोबारा से ऐसी कोई घटना ना हो जाए इसको लेकर थाना तिगांव प्रभारी दलबीर का कहना है कि गांव में शाति बनी हुई है। घटना के बाद से पुलिसकर्मी की की ड्यूटी को लगा दिया गया है। उनके द्वारा समय समय पर फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed