फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI, Left, JD-U and RJD with kanhaiya

ई-रिक्शा रिडिजाइन कराने पर 30 हजार देगी सरकार

Thu, 18 Feb 2016 10:57 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
NSUI, Left, JD-U and RJD with kanhaiya

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुराने ई-रिक्शा को तय मानकों के तहत रेट्रोफिटमेंट (रिडिजाइन) कराने पर आने वाले खर्च 30 हजार रुपये की सब्सिडी देगी। अभी तक यह 15 हजार रुपये ही मिलता था।

विज्ञापन


बुधवार को छत्रसाल स्टेडियम में सरकार की ओर से आयोजित ई-रिक्शा संवाद कार्यक्रम में केजरीवाल ने यह घोषणा की। पुराने ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन के लिए 9 मार्च को एक स्पेशल कैंप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर पहले ही पुराने ई-रिक्शा का रेट्रोफिटमेंट करा चुके तीन हजार लोगों को 15-15 हजार रुपये का सब्सिडी चेक दिया गया।

केजरीवाल ने ई-रिक्शा चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों की सरकार है। हम वैसे नहीं की वोट लेने गरीबों के पास जाएं चुनाव जीतने के बाद अडानी और अंबानी को याद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हमने एक और वादे को पूरा किया है

NSUI, Left, JD-U and RJD with kanhaiya

आज हमने चुनाव से पहले किए अपने एक और वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी दिल्ली में कम संख्या में पुराने ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन हो रहा है।


इसके पीछे के कारण का पता लगाया तो मालूम हुआ की नए मानकों के तहत रेट्रोफिटमेंट के लिए 30 हजार का खर्च आता है। हम सिर्फ 15 हजार रुपये दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैने तुरंत परिवहन मंत्री से कहा कि सभी को 30 हजार रुपये दिए जाएं। उन्होंने चालकों से अपील की वह अपने क्षेत्र में दूसरे सभी पुराने ई-रिक्शा चालकों को यह जानकारी दें।

पुराने ई-रिक्शा का एक दिन में रजिस्ट्रेशन

NSUI, Left, JD-U and RJD with kanhaiya

स्पेशल कैंप भी लगाया जाएगा जिससे पुराने ई-रिक्शा का एक दिन में रजिस्ट्रेशन कराया जा सके। उन्होंने इस मौकेपर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाने के लिए जितनी बार उन्हें लिखा गया उतनी बार मंजूरी मिली। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि अभी तक जिन्होंने रेट्रोफिटमेंट करा लिया है उन्हें 15 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

ई-रिक्शा संवाद कार्यक्रम में केजरीवाल के भाषण के दौरान बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक अपनी शिकायतें लेकर कागज हवा में लहराने लगे। केजरीवाल ने उन्हें पहले तो मंच पर आकर शिकायत देने के लिए कहा। मगर यह सुनते ही बड़ी संख्या में लोग मंच की तरफ जाने की कोशिश करने लगे।

यह देख केजरीवाल ने मौके की नजाकत को संभालते हुए उन्हें अपने निवास पर सुबह दस बजे जनता दरबार में शिकायतें लेकर आने के लिए कहा। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन में दिक्कत और ई-रिक्शा स्टैंड की मांग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed