{"_id":"6aa7f3f371e7641036008632","slug":"nsui-launches-manifesto-for-dusu-election-key-demands-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने लॉन्च किया मेनिफेस्टो, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बंद करने की मांग; जानें प्रमुख वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने लॉन्च किया मेनिफेस्टो, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बंद करने की मांग; जानें प्रमुख वादे
Mon, 14 Sep 2026 06:47 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:47 PM IST
सार
डूसू चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को अपना चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया। इसमें चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बंद करने, साफ पानी-भोजन, मुफ्त वाई-फाई, डिजिटल लाइब्रेरी और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए सेमिनार व कार्यशालाओं की मांग की गई है।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने लॉन्च किया मेनिफेस्टो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डूसू चुनाव को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने अपना चुनावी मेनिफेस्टो लॉन्च किया। इसमें संगठन ने छात्रों से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। एनएसयूआई ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम को बंद करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
मेनिफेस्टो में विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों में छात्रों को साफ पानी और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही हर कॉलेज परिसर में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने प्रत्येक कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करने का भी वादा किया है। इसके अलावा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करने की मांग मेनिफेस्टो में शामिल की गई है।
विज्ञापन