फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI files PIL in High Court on CBSE evaluation system

Delhi NCR News: सीबीएसई मूल्यांकन प्रणाली पर हाईकोर्ट में पीआईएल, एनएसयूआई ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
ओएसएम सिस्टम में तकनीकी खामियों और अनियमितताओं की जांच, प्रभावित छात्रों को राहत देने की गुजारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में इस्तेमाल हो रहे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम में कथित अनियमितताओं और तकनीकी खामियों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।
एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद झाखड़ के माध्यम से दाखिल याचिका में मांग की गई है कि जिन छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं गुम, धुंधली या गलत तरीके से जांची गई हैं, उन्हें मुआवजे के रूप में अतिरिक्त अंक दिए जाएं। याचिका में ओएसएम प्रणाली की स्वतंत्र जांच, शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा और छात्रों की आपत्तियों पर मैनुअल रीचेकिंग व उत्तर पुस्तिकाओं के भौतिक सत्यापन की व्यवस्था करने की गुजारिश की गई है। साथ ही सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल को एक माह तक और खुला रखने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के वकीलों ने बताया कि मामले को इसी सप्ताह सूचीबद्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। याचिका में कहा गया है कि कक्षा 12 के अंक विश्वविद्यालय प्रवेश, छात्रवृत्ति और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए मूल्यांकन में त्रुटियां छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed