{"_id":"5be61706bdec2269a7716edf","slug":"nri-death-in-suspected-circumstances-at-taj-mansingh-hotel-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज मानसिंह होटल में एनआरआई की संदिग्ध हालात में मौत, लॉन में 10 घंटे पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज मानसिंह होटल में एनआरआई की संदिग्ध हालात में मौत, लॉन में 10 घंटे पड़ा रहा शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज मानसिंह होटल में एनआरआई अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। होटल के लॉन में उसका शव आठ से 10 घंटे तक पड़ा रहा। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
पुलिस ने अमेरिकी एंबेसी को इसकी सूचना दे दी है। उसके परिजनों के शनिवार सुबह तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका की क्रिमसन सिक्योरिटी कंपनी के सीनियर मैनेजर मंगलम नरेंद्र ए (40) दो दिन के लिए 7 नवंबर को दिल्ली आए थे।
उन्होंने होटल ताज मानसिंह में चेकइन किया था। आठ नवंबर की रात उनका शव होटल के लॉन में पड़ा मिला। रात करीब 1:14 बजे मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लॉन में 8-10 घंटे शव पड़ा रहा, लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि एनआरआई व्यक्ति की मौत कैसे हुई है। इस मामले में होटल प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। होटल के रूम से एक व्यक्ति कई घंटे से गायब था तो होटल प्रशासन ने उसे ढूंढा क्यों नहीं। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।