फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NRI death in suspected circumstances at Taj Mansingh hotel delhi

ताज मानसिंह होटल में एनआरआई की संदिग्ध हालात में मौत, लॉन में 10 घंटे पड़ा रहा शव

Sat, 10 Nov 2018 04:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 Nov 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
NRI death in suspected circumstances at Taj Mansingh hotel delhi
ताज मानसिंह होटल में एनआरआई अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। होटल के लॉन में उसका शव आठ से 10 घंटे तक पड़ा रहा। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अमेरिकी एंबेसी को इसकी सूचना दे दी है। उसके परिजनों के शनिवार सुबह तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका की क्रिमसन सिक्योरिटी कंपनी के सीनियर मैनेजर मंगलम नरेंद्र ए (40) दो दिन के लिए 7 नवंबर को दिल्ली आए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने होटल ताज मानसिंह में चेकइन किया था। आठ नवंबर की रात उनका शव होटल के लॉन में पड़ा मिला। रात करीब 1:14 बजे मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लॉन में 8-10 घंटे शव पड़ा रहा, लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि एनआरआई व्यक्ति की मौत कैसे हुई है। इस मामले में होटल प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। होटल के रूम से एक व्यक्ति कई घंटे से गायब था तो होटल प्रशासन ने उसे ढूंढा क्यों नहीं। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed