{"_id":"57f258074f1c1b8d3226f8d2","slug":"npr-will-have-fifteen-days-to-the-affected-plots-announced-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीआर प्रभावितों को पंद्रह दिन में मिलेगा प्लॉट, मंत्री जी ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीआर प्रभावितों को पंद्रह दिन में मिलेगा प्लॉट, मंत्री जी ने की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
जिनकी जमीनें नॉर्दन पैरिफेरल व द्वारका एक्सप्रेस-वे रोड के लिए अधिग्रहित की गईं थीं उसके बदले में उन्हें जल्द ही वैकल्पिक प्लॉट मिल जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) द्वारा 15 दिन के भीतर वैकल्पिक प्लॉट के अलॉटमेंट का लेटर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बात की घोषणा प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। उन्होंने यह बात सोमवार को उन लोगों से कही जिनकी जमीन का अधिग्रहण एनपीआर द्वारका एक्सप्रेस के लिए हुआ है। इनका एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री के सिविल लाइन स्थित आवास पर मिलने आया था।
विज्ञापन
लोगों ने मंत्री से कहा कि हुडा द्वारा पिछले महीने प्लॉटों का ड्रॉ किया गया था मगर अभी तक उन्हें अलॉटमेंट लेटर जारी नहीं किया गया। इसके बाद मंत्री ने हुडा के आला अधिकारियों से बात की और उन्हें जल्द ही अलॉटमेंट लेटर जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि ड्रॉ में उनका नाम नहीं आया है जबकि उनकी जमीन का अधिग्रहण एनपीआर के लिए किया गया है। इस पर मंत्री ने कहा कि उन्हें उनका हक जरूर मिलेगा।
इस मामले में किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे पर जिन लोगों के मकान बने हुए थे उनका दोबारा सर्वे करवाया जाएगा।
ताकि उसकी वैल्यू निकालकर लोगों के नुकसान की भरपाई की जा सके। राव ने लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी के साथ प्रदेश सरकार अन्याय नहीं होने देगी। मंत्री के आश्वासन के बाद सभी प्रभावित लोग काफी आश्वस्त नजर आए।