अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आप नहीं होंगे परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में रहने वालों को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए धक्के खाने व लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
जिला प्रशासन जल्द ही उनके लिए एक और काउंटर का निर्माण कर रहा है। जिसमें उन्हें पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर कूपन सिस्टम से नंबर मिलेगा। साइबर सिटी में रहने वालों को ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने के दौरान बहुत धक्के खाने पड़ते हैं।
सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक लाइन में खड़ा हो कर गुजारना पड़ता है। उस पर भी यह डर बना रहता है कि दोपहर तक उसका लाईसेंस बनाने की प्रकिया खत्म हो पायेगी अथवा नहीं।
जल्द मिलेगी सुविधा
मुख्यमंत्री के ओसडी जवाहर यादव के ओर से सिंगल विंडो के हुए निरीक्षण व जनता के धक्का खाने की प्रकिया को देखने के बाद लिए गए निर्णय के चलते दो माह के भीतर नयी प्रक्रिया शुरु की जानी है।
अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री विडों पर मिली शिकायत के बाद वह इसका निरीक्षण कर चुके हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन के लोगों के साथ हुई बैठक में इसका हल निकालने पर चर्चा हो चुकी है।
ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के दौरान लोगों को आने वाली परेशानी को हल करने के लिए जल्द ही नए हाल के बान जाने के बाद इस प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। नयी प्रक्रिया में जनता को काफी सुविधा देने का प्रयास किया गया है।