अब आप सौ रुपये में रिचार्ज करा सकेंगे बिजली मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज की तर्ज पर बिजली के मीटर रिचार्ज की सुविधा दीपावली से पहले मिलने लगेगी। शुरुआत में सात बिजली वितरण खंड के दफ्तरों में प्रीपेड रिचार्ज सेंटर खोले जाएंगे।
न्यूनतम रिचार्ज 100 रुपये का होगा। जिले में प्रीपेड रिचार्ज की सुविधा शुरू करने की बात बिजली विभाग काफी समय से कर रहा है, लेकिन अब इस पर अंतिम मुहर लग चुकी है।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड से पांच हजार प्रीपेड बिजली के मीटर मिल गए हैं। इनमें सॉफ्टवेयर पड़ना बाकी है।
इनका रिचार्ज कूपन भी मिलेगा
दीपावली से पहले सॉफ्टवेयर पड़ जाएगा। नोएडा, दादरी और ग्रेटर नोएडा के सात वितरण खंड के दफ्तरों में मीटर मिलेंगे। वहीं से इनका रिचार्ज कूपन भी मिलेगा।
न्यूनतम रिचार्ज 100 रुपये का होगा। अधिकतम जितना ज्यादा का रिचार्ज कूपन लेना हो मिल सकेगा। ऐसे मीटर जिनमें बिजली की तीन लाइनें आती हैं, उसके लिए थ्री फेज मीटर और एक लाइन के लिए सिंगल फेज मीटर निर्धारित है।
थ्री फेज मीटर की कीमत करीब दस हजार रुपये और सिंगल फेज मीटर की कीमत करीब 6,500 रुपये तय है। योजना यदि सफल हुई तो बिजली घरों में भी प्रीपेड रिचार्ज कूपन दिए जाएंगे।