{"_id":"cf140db3ab929c2cfa48779da8208ccf","slug":"now-you-can-view-your-property-details-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आप अपने घर बैठे देख सकेंगे प्रॉपर्टी का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आप अपने घर बैठे देख सकेंगे प्रॉपर्टी का ब्योरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 16 Oct 2015 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल से आप संपत्ति का ब्योरा घर बैठे प्राधिकरण की वेबसाइट पर देख सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण संपत्तियों का ब्योरा अपलोड कराने में जुट गया है। डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि औद्योगिक, संस्थागत, व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों की कुल संख्या जुटाकर वेबसाइट पर लोड कर दी गई है।
विज्ञापन
प्राधिकरण से अब तक करीब 86 हजार संपत्तियां आवंटित की गई हैं। अब सेक्टर, ब्लॉक और प्रॉपर्टी के अनुसार डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसे भी अपलोड करने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नए साल से लोग घर बैठे न सिर्फ प्रॉपर्टी की जानकारी ले सकेंगे, बल्कि नए खरीदार को भी सहूलियत होगी। वह प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी सही तरीके से ले सकेगा।
इसके अलावा अगर आवंटी को प्रॉपर्टी का कोई कागजात प्राधिकरण से बनवाना है तो इसके लिए भी वह ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए आवंटी को कोई कोड दे दिया जाएगा, जिससे कोई और उसकी प्रॉपर्टी का ब्योरा नहीं प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन