फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now uneducated drivers can also get commercial license

अब अशिक्षित चालक भी बनवा सकते हैं व्यावसायिक लाइसेंस

Thu, 26 Sep 2019 03:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2019 03:10 AM IST
सार

  • व्यावसायिक वाहन ड्राइवरों के लिए खुशखबरी है
  • अब कमर्शियल लाइसेंस बनवाने के लिए आठवीं कक्षा तक की शैक्षिक अनिवार्यता समाप्त हो गई
  • इस फैसले से उन ड्राइवरों को लाभ मिलेगा जो अनपढ़ होने के कारण व्यावसायिक लाइसेंस नहीं बनवा पाते थे

विज्ञापन
Now uneducated drivers can also get commercial license
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

व्यावसायिक वाहन ड्राइवरों के लिए खुशखबरी है। अब कमर्शियल लाइसेंस बनवाने के लिए आठवीं कक्षा तक की शैक्षिक अनिवार्यता समाप्त हो गई। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बदलाव करते हुए इस नियम को लागू करने के लिए अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


अनपढ़ या कम पड़े लिखे ड्राइवर अब बिना शैक्षिक योग्यता के नया कमर्शियल लाइसेंस बनवा सकते हैं और पुराना लाइसेंस रिन्यू भी करवा सकते हैं। तत्काल प्रभाव से यह नियम दिल्ली के सभी आरटीओ ऑफिसों में लागू हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की अधिसूचना के तहत अब केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1989 की धारा 8 के तहत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या रिन्यू करवाने के लिए आठवीं कक्षा तक की शैक्षिक योग्यता की अनिवार्य शर्त को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नियम को लागू करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्राथमिक ड्राफ्ट जून 2019 में तैयार किया था। अधिसूचना में कहा गया है कि इस नियम में बदलाव को लेकर लोगों से सुझाव मांगे गए थे और इस संबंध में मिले सुझावों और नियम के बदलने की मांग की गंभीरता को देखता हुए यह फैसला लिया गया।

 इस फैसले से उन अनपढ़ ड्राइवरों को लाभ मिलेगा जो अनपढ़ होने के कारण व्यावसायिक लाइसेंस नहीं बनवा पाते थे और रोजगार से भी वंचित रहते थे।

सड़क सुरक्षा नियमों से समझौता नहीं
इस अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि अशिक्षित ड्राइवरों के लिए शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है, लेकिन सड़क सुरक्षा के नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कम पढ़े लिखे लोगों को प्रशिक्षण के जरिए सड़क सुरक्षा के नियम बताए जाएंगे। 

इस संबंध में दिल्ली के सभी आरटीओ ऑफिसों में राजपत्र की प्रति भेज दी गई हैं और तत्काल प्रभाव से इसे लागू कर दिया गया है।

परिवहन विभाग के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो अब व्यावसायिक लाइसेंस बनवाने वाले चालकों की संख्या में इजाफा होगा। दिल्ली में भी कई ऐसे ड्राइवर आरटीओ ऑफिस लाइसेंस बनवाने के लिए आते थे, लेकिन उन्हें पहले अशिक्षित होने के कारण वापस लौटना पड़ता था। अब ऐसे सभी ड्राइवरों के लाइसेंस बनाने के लिए आरटीओ ऑफिस भी तैयारी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed