{"_id":"57544b464f1c1b7d2f10a8eb","slug":"now-there-is-a-power-cut-teary-look-in-24-hours-30-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रुलाने लगी है बिजली कटौती, 24 घंटे में लग रहे हैं 30 कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रुलाने लगी है बिजली कटौती, 24 घंटे में लग रहे हैं 30 कट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस साइबर सिटी को पावर स्मार्ट बनाने की कवायद चल रही है वहां लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है। सेक्टरों, कॉलोनियों और गांवों तक में बिजली संकट का दौर चल रहा है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे की अवधि में 25 से 30 बार कट लग रहा है।
विज्ञापन
अघोषित पावर कट के कारण लोगों के संडे का भी मजा किरकिरा हो गया। गांव झाड़सा, इस्लामपुर, कन्हेई, सेक्टर-38, सेक्टर-39, राजेन्द्रापार्क, मानेसर, भीम नगर, शिवाजी नगर, सुशांत लोग, डीएलएफ फेज-1 व 2 में भी लोगों को बिजली परेशान कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-39 निवासियों का कहना है कि दिन में रोजाना छह से सात घंटे का कट लग रहा है सबसे अधिक परेशानी रात में होने लगी है। बिजली निगम के नंबरों पर फोन किया जाता है तो वहां से ठीक जवाब नहीं मिलता है।
विज्ञापन