फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the main roads of Dwarka will not be submergedNow the main roads of Dwarka will not be submerged

Delhi NCR News: अब नहीं डूबेगी द्वारका की मुख्य सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-23 में नई सड़क और ड्रेनेज सिस्टम से बदलेगी तस्वीर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सेक्टर-23 में लंबे समय से चली आ रही खराब सड़क और जलभराव की समस्या अब जल्द ही खत्म होने वाली है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने यहां 12 मीटर चौड़ी नई सड़क और सतही जल निकासी के लिए नालों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना द्वारका फेज-2 के व्यापक विकास प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

सेक्टर-23 के कम्युनिटी सेंटर के आसपास बनने वाली यह सड़क स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगी। लंबे समय से यहां रहने वाले लोग बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, नई सड़क के साथ-साथ मजबूत जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी। नालों के निर्माण से बारिश का पानी जल्दी निकल सकेगा और सड़कों पर पानी जमा नहीं होगा। इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ 7 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे महज 90 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह काम केवल डीडीए और सीपीडब्ल्यूडी में पंजीकृत अनुभवी फर्मों को ही सौंपा जाएगा। रेलवे और राज्य लोक निर्माण विभाग से जुड़े ठेकेदार भी निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, बशर्ते उनके पास पिछले सात वर्षों का सड़क निर्माण का अनुभव हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed