फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the Government strict to auto drivers .

अब ऑटो चालकों पर लगाम कसेगी दिल्ली सरकार

Fri, 24 Jul 2015 11:51 AM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
Now the Government strict to auto drivers .

सड़क पर ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। विभाग ने ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर ऑटो चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से लिखा गया पत्र इसलिए चर्चा का विषय है क्योंकि बीते अप्रैल में ही दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक पुलिस से मोटर व्हीकल एक्ट 66/192ए के तहत कई मामलों में ऑटो का चालान करने और जब्त करने का अधिकार छीन लिया था।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस से यह अधिकार छीनने के बाद से ही सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी बढ़ गई थी। इसको देखते हुए परिवहन आयुक्त ने खुद ट्रैफिक पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई करने को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के पास कार्रवाई का अधिकार

Now the Government strict to auto drivers .

हालांकि जब इस बारे में अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है कि पत्र में कानून तोड़ने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। सड़क पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार ट्रैफिक पुलिस के पास है।

विभागीय अधिकारी मानते है कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें बढ़ी हैं। जिसके बाद विभाग ने खुद सड़क पर अभियान चला रखा है। बीते कुछ दिनों में करीब 400 ऑटो का चालान हुआ है, उसमें 250 ऑटो को जब्त भी किया गया।

विभाग ने पब्लिक नोटिस जारी कर चालकों की यूनीफॉर्म को अनिवार्य कर दिया है। बताते चलें कि बीते अप्रैल में ट्रैफिक पुलिस से ओवरचार्जिंग, रिफ्यूजल, ड्राइविंग विद आउट पीएसवी बैज या यूनीफॉर्म नहीं पहनने पर चालान काटने का अधिकार छीन लिया गया था।

ट्रैफिक पुलिस के पास सिर्फ बिना मान्य परमिट चलने पर ही चालान का अधिकार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed