डिग्री फर्जीवाड़े में AAP के एक और विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्ग ने कहा कि उन्होंने मामले की शिकायत प्रशांत विहार थाने में कर दी है। पुलिस ने शिकायत चुनाव आयोग को भेज दी है। उन्होंने यह भी कहा कि आप के सभी 67 विधायकों के हलफनामों की जांच होनी चाहिए।
विधायक विशेष रवि माना है कि उनसे गलती हुई है। 2015 का हलफनामा पूरी तरह सही है। 2013 वाले में गलती हुई है। इसकी वजह यह रही कि 2013 का हलफनामा दूसरी टीम ने तैयार किया था।
उस वक्त चुनाव लड़ने का अनुभव भी नहीं था। मुमकिन है कि पुरानी टीम से भूल हो गई हो। हालांकि, उनका कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें बृहस्पतिवार को मिली है। वह अपने स्तर पर इसकी जांच कराएंगे।
विशेष रवि की बढ़ी मुश्किलें
दिल्ली सरकार के कानून मंत्री रहे जितेंद्र तोमर की फर्जी डिग्री की जांच अभी चल ही रही है। अब पार्टी करोल बाग से विधायक विशेष रवि पर फर्जी डिग्री लेने का आरोप लगा है। ये आरोप आप के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने लगाया है।
उन्होंने रवि के 2013 व 2014 में चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे को आधार बनाया है। मीडिया से बात करते हुए राजेश गर्ग ने कहा कि रवि के दोनों हलफनामों में फर्क है। इसमें उन्होंने अलग-अलग वर्षों में पहले बीकॉम और फिर बीए की डिग्री लेने का जिक्र किया है।
गर्ग ने यह भी दावा किया है कि ‘आप’ के करीब नौ विधायकों की डिग्री फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इनकी जांच दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से करानी चाहिए।