फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the degree fraud news name vishesh ravi

डिग्री फर्जीवाड़े में AAP के एक और विधायक

Fri, 12 Jun 2015 04:01 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
Now the degree fraud news name vishesh ravi

गर्ग ने कहा कि उन्होंने मामले की शिकायत प्रशांत विहार थाने में कर दी है। पुलिस ने शिकायत चुनाव आयोग को भेज दी है। उन्होंने यह भी कहा कि आप के सभी 67 विधायकों के हलफनामों की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


विधायक विशेष रवि माना है कि उनसे गलती हुई है। 2015 का हलफनामा पूरी तरह सही है। 2013 वाले में गलती हुई है। इसकी वजह यह रही कि 2013 का हलफनामा दूसरी टीम ने तैयार किया था।
विज्ञापन


उस वक्त चुनाव लड़ने का अनुभव भी नहीं था। मुमकिन है कि पुरानी टीम से भूल हो गई हो। हालांकि, उनका कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें बृहस्पतिवार को मिली है। वह अपने स्तर पर इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रवि की बढ़ी मुश्किलें

Now the degree fraud news name vishesh ravi

दिल्ली सरकार के कानून मंत्री रहे जितेंद्र तोमर की फर्जी डिग्री की जांच अभी चल ही रही है। अब पार्टी करोल बाग से विधायक विशेष रवि पर  फर्जी डिग्री लेने का आरोप लगा है। ये आरोप आप के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने लगाया है।


उन्होंने रवि के 2013 व 2014 में चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे को आधार बनाया है। मीडिया से बात करते हुए राजेश गर्ग ने कहा कि रवि के दोनों हलफनामों में फर्क है। इसमें उन्होंने अलग-अलग वर्षों में पहले बीकॉम और फिर बीए की डिग्री लेने का जिक्र किया है।

गर्ग ने यह भी दावा किया है कि ‘आप’ के करीब नौ विधायकों की डिग्री फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इनकी जांच दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed