फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now SOL students will be able to study in virtual world

DU: अब वर्चुअल वर्ल्ड में पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी, एसओएल जून से शुरू करने जा रहा है लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम

Thu, 21 Mar 2024 07:38 AM IST
विजय पुंडीर रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Mar 2024 07:38 AM IST
सार

एसओएल जून से लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) की शुरूआत करने जा रहा है। सबसे पहले इसका लाभ ऑनर्स, स्नातकोत्तर व एमबीए के विद्यार्थियों को मिलेगा।

विज्ञापन
Now SOL students will be able to study in virtual world
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में पढ़ाई का स्वरूप बदलने जा रहा है। अब एसओएल के विद्यार्थी वर्चुअल वर्ल्ड में पढ़ाई कर सकेंगे। दरअसल, एसओएल जून से लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) की शुरूआत करने जा रहा है। सबसे पहले इसका लाभ ऑनर्स, स्नातकोत्तर व एमबीए के विद्यार्थियों को मिलेगा। सिस्टम के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑडियो बुक, वीडियो लेक्चर, पूर्व छात्रों से संवाद, सतत मूल्यांकन व लाइव लेक्चर की सुविधा ऑनलाइन मिलेगी।

विज्ञापन


प्रशासन ने बीते साल टेस्टिंग मोड में इस सिस्टम से आंतरिक मूल्यांकन को करके देखा था। शुरूआत में इसमें दिक्कत आई, बाद में इसे सुधार लिया गया। लिहाजा अब इसे जून से सभी सुविधाओं के साथ शुरू किया जा रहा है। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि पढ़ाई में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रचलन काफी बढ़ गया है। हर किसी के पास कंपयूटर, इंटरनेट की उपलब्धता है। ऐसे में पढ़ाई के लिए छात्रों को वर्चुअल वर्ल्ड में लेकर जाया जा रहा है। जून में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत ऑनर्स, स्नातकोत्तर व एमबीए प्रोग्राम में जिन भी छात्रों का दाखिला होगा उन्हें एलएमएस का पासवर्ड दे दिया जाएगा। इस सिस्टम के माध्यम से छात्रों का अपना एक होम पेज मिल जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन होगी विद्यार्थियों से जुड़ीं सभी जानकारियां : जिस पर विद्यार्थियों से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन होगी। मसलन यदि कोई छात्र ऑडियो लेक्चर सुनना चाहता है तो उसके कोर्स के मुताबिक यूजर आईडी व पासवर्ड डालते ही यह उपलब्ध हो जाएंगे। इसी तरह से वह घर बैठे ही वीडियो लेक्चर भी देख व सुन सकेगा। इसी तरह से कक्षाओं का लाइव लिंक भी उपलब्ध होगा। प्रिंटेड पाठ्य सामग्री भी यहीं उपलब्ध हो जाएगी। यहां वह शिक्षक-छात्र पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों व पूर्व छात्रों के पोर्टल से पूर्व छात्रों से संवाद कर सकेंगे। तमाम तरह के नोटिफिकेशन भी उसे होम पेज पर मिलते रहेंगे। वीडियो के माध्यम से वह शिक्षकों से इंटरेक्ट कर सकेगा। सतत मूल्यांकन, आंतरिक मूल्यांकन भी यहीं हो जाएगा। एलएमएस पर विद्यार्थियों ने कितना समय बिताया, कितनी सामग्री को पढ़ा है, इसका भी मूल्यांकन होता रहेगा। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने से ऑफलाइन मिलने वाली सुविधाएं बंद नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed