{"_id":"ec9355dcbcd0fa4d6d613467138752d3","slug":"now-see-electricity-bill-on-your-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक SMS बताएगा आपका बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक SMS बताएगा आपका बिजली बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 16 Apr 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हर महीने के आखिर में आपको बिजली के बिल आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विद्युत निगम ने बिल की जानकारी के लिए एसएमएस सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
जिसके जरिए ग्राहक बिल की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें बकाया राशि, भुगतान की अंतिम तिथि सहित अन्य सभी जानकारियां मौजूद रहेंगी।
इसके लिए विद्युत निगम ने नंबर भी जारी कर दिया है। पश्चिमांचल विद्युत निगम की इस एसएमएस सेवा के जरिए ग्राहक सीधे विभाग से जानकारी ले सकेंगे।
सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि ग्राहकों को मोबाइल पर बिल टाइप करना होगा, इसके बाद स्पेस देकर बिल आईडी लिखनी होगी। इसके बाद इसे 5616195 पर भेज दें।
विज्ञापन
विभाग की ओर से तुरंत ग्राहक को पूरा बिल एसएमएस के जरिए भेज दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से ग्राहकों को काफी सहूलियत होगी।