फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now prison inmates will also be conducted yoga

अब जेल में कैदियों को भी कराया जाएगा योग

Thu, 18 Jun 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 18 Jun 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
Now prison inmates will also be conducted yoga

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में नीमका जेल में भी करीब दो हजार कैदी एक साथ योग करेंगे। इसमें 57 महिला कैदी भी शामिल होंगी।

विज्ञापन


जिले में यह पहला मौका होगा जब 21 जून की सुबह कैदी एक ही समय पर योग करेंगे। जेल महानिदेशक परविंदर राय ने इस संबंध में पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश की विभिन्न जेलों में इस समय योग प्रशिक्षक कैदियों को प्रशिक्षण देकर 21 जून के लिए तैयार कर रहे हैं। जेलों में भी करीब दो घंटे के लिए कार्यक्रम होगा। सभी जेलों में महिला व पुरुष कैदियों के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर कैदियों को प्राणायाम व ध्यान आदि का ही योग कराया जाता है। जेल डीजीपी की तरफ से मिले आदेश के बाद जिला जेल में कैदियों को योग कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल नीमका जिला जेल में करीब दो हजार कैदी हैं, जिनमें 57 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जेल के उपाधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि जेल डीजी की तरफ से आदेश मिलने के बाद कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उधर, योग दिवस को लेकर देवयोग संस्थान, बुखारपुर भी विशेष तैयारियों में जुटा है।


संस्थान के संचालक देवराज आर्य ने बताया कि 21 जून को शाम 5 से 7 बजे तक सेक्टर-12 फुटबॉल ग्राउंड में योग चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। विधायक विपुल गोयल इस शिविर शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed