फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now no need to worry to make change in voter i card in noida

वोटर कार्ड में गलतियां सुधारने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Wed, 20 Jan 2016 12:54 PM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Jan 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
now no need to worry to make change in voter i card in noida

वोटर कार्ड बनते समय होने वाली गलतियों में सुधार की राह अब और आसान होने की उम्मीद है। कार्ड बनाते समय अक्सर कुछ न कुछ गलतियां रह जाती हैं, जिसके चलते लोगों को कई चक्कर काटने पड़ते हैं।

विज्ञापन


2015 में हुई वोटर कार्ड संशोधन मुहिम में करीब 32 हजार लोगों ने संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया।

इसके तहत नाम और सरनेम से जुड़े संशोधन किए जाते हैं। इसके साथ ही 26 हजार से अधिक लोगों ने अपने पते को बदलने के लिए आवेदन किया।

नोएडा में 10 हजार से अधिक नए वोटर भी पिछले साल वोटर लिस्ट से जुड़े हैं। वोटर कार्ड संशोधन कार्य को बढ़ावा देने के लिए अब ऑनलाइन माध्यम का उपयोग भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी अप्लाई कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के द्वारा आप ऐसा कर पाएंगे। ऑनलाइन संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है प्रक्रिया
इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए आपको सबसे पहले निर्वाचन आयोग की वेेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद सुधार के लिए वोटर रोल के ऑइकन को सिलेक्ट करना होगा।

इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको फॉर्म-8 का विकल्प चुनना है। इसके बाद नया पेज प्राप्त होगा। इस नए पेज में नया फॉर्म दिखेगा।

इस फॉर्म में आपको अपनी सारी जानकारियां भरनी होंगी। जानकारी भरते वक्त आप अपना पुराना कार्ड साथ में रखें, क्योंकि इससे ही आप यह देख पाएंगे कि आपको क्या संशोधन कराना है।

इस प्रक्रिया में आप अपना फोटो का भी करेक्शन कर सकते हैं अगर वोटर आईडी कार्ड में सारी डिटेल्स सही हैं, लेकिन फोटो में गड़बड़ी है तो उसे ऑनलाइन सही कर सकते हैं, इसके लिए सिर्फ कलर फोटो सफेद बैकग्राउंड पर अपलोड करनी होगी। अन्य किसी रंग के बैकग्राउंड के उपयोग पर फोटो को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

वोटर कार्ड में संशोधन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। अप्लाई करने के बाद बीएलओ मौके पर जाकर जांच कर संशोधन कार्य पूर्ण करेंगे। 11 जनवरी को हमने कई संशोधन किए हैं।


हम इस संबंध में लगातार संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य कर रहे हैं, जिन्हें संशोधन कराने हैं वह जल्द अप्लाई करें। 25 जनवरी को व्यापक रूप से संशोधन अभियान चलाएंगे।
-राजेश कुमार, एसडीएम, दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed