फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now Name and Number will write on Auto and Tempo in Ghaziabad, UP

पुलिस ने बनाई योजना, अब ऑटो-टेंपो पर लिखना होगा चालक का नाम और नंबर

Mon, 26 Aug 2019 06:35 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
Now Name and Number will  write on Auto and Tempo in Ghaziabad, UP
ऑटो - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

सवारियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग की बढ़ती सक्रियता और छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता प्लान बनाया है। इसके तहत अब कैब और टैक्सी की तर्ज पर ऑटो और टेंपो में भी चालक का नाम और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि टेंपो और ऑटो चालकों को 27 अगस्त तक का समय दिया गया है। नाम और मोबाइल नंबर दर्ज न करने वाले चालकों केचालान कटेंगे और फिर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। ऑटो और टेंपो चालकों को वाहन के बाहर और अपनी सीट केपीछे अपना नाम, मोबाइल नंबर दर्ज कराना पड़ेगा। यह पक्केपेंट से लिखवाया जाएगा, ताकि उसे आसानी से हटाया न जा सके।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि कुछ समय पहले हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उनके द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे हरी झंडी दे दी गई थी। बैठक में एसपी ट्रैफिक और आरटीओ भी मौजूद थे। इसी दिशा में ऑटो और टेंपो चालक यूनियन को सूचना देकर 27 अगस्त कर आदेश पर अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यूनियनों ने भी जताई सहमति

बैठक में ऑटो यूनियनों ने भी पुलिस की इस योजना पर सहमति जताई है। मामले में गत 19 अगस्त को पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई थी। ऑटो रिक्शा चालक संघ गाजियाबाद के अध्यक्ष दिलशाद अहमद ने बताया कि उन्होंने इस सबंध में पंपलेट बंटवाए हैं। साथ ही लाउड स्पीकर से प्रचार भी कराया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि शहर में 15 हजार ऑटो तथा 1700 विक्रम टेंपो हैं। सभी में चालक का नाम व मोबाइल नंबर लिखवाया जा रहा है। विक्रम ऑटो ऑनर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ने बताया कि वह खुद घूम-घूमकर टेंपो में नंबर व नाम लिखवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed