फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now, Najafgarh and Pankha Road drains will be cleaned with high-tech machines

Delhi NCR News: अब हाईटेक मशीनों से होगी नजफगढ़ और पंखा रोड ड्रेन की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सालों से जमी सिल्ट और जलकुंभी हटाने में आएगी तेजी, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नालों की सफाई और यमुना को साफ रखने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नजफगढ़ और पंखा रोड ड्रेन की सफाई के लिए अत्याधुनिक अम्फीबियस एक्स्कावेटर मशीनों को हरी झंडी दिखाई। इन मशीनों से ड्रेन के अंदर जमी सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाया जाएगा। इससे बरसात के समय जलभराव की समस्या कम करने और यमुना को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से लाई गई मशीनें अब ड्रेनों की डी-सिल्टिंग, कचरा हटाने और जलकुंभी साफ करने का काम करेंगी। इसको यमुना नदी को साफ और अविरल बनाने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दिल्ली के कई बड़े नालों का पानी यमुना में ही जाता है। नजफगढ़ ड्रेन दिल्ली का सबसे बड़ा ड्रेन माना जाता है। अलग-अलग नालों से निकलने वाली करीब 75 फीसदी सिल्ट इसी ड्रेन से आगे बढ़ती है। नई मशीनों को बडुसराय पुल, काकरोला, द्वारका और उत्तम नगर समेत कई जगहों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पूरे साल हाईटेक मशीनें करेंगी ड्रेनों की सफाई
अब पूरे साल इन मशीनों से ड्रेनों की सफाई होगी। शॉर्ट बूम अम्फीबियस मशीन की कीमत करीब 1.27 करोड़ रुपये है। इसमें 6 मीटर लंबा बूम, 0.20 घन मीटर बकेट क्षमता और 65 एचपी का इंजन है। ये करीब 5 मीटर चौड़े संकरे ड्रेन में भी काम कर सकती है। इसमें 2.25 घन मीटर क्षमता का कचरा बिन भी लगा होता है, जिससे सिल्ट और कचरा सीधे बाहर निकाला जा सकता है। दूसरी ओर, लॉन्ग बूम अम्फीबियस मशीन की कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपये है। इसमें 15 मीटर लंबा बूम, 0.50 घन मीटर बकेट क्षमता और 135 एचपी इंजन है। यह करीब 9 मीटर गहराई तक ड्रेन के अंदर काम कर सकती है। दोनों मशीनें सूखी, दलदली और पानी भरी परिस्थितियों में भी आसानी से चल सकती हैं और सिल्ट, कचरा, मलबा तथा जलकुंभी हटाने में सक्षम हैं। कार्यक्रम के दौरान जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और स्थानीय विधायक व शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली के नालों की सफाई और यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए आधुनिक तकनीक इस्तेमाल कर रहे। नजफगढ़ ड्रेन में करीब एक करोड़ मीट्रिक टन सिल्ट निकलने की आशंका है, हम और मशीनें खरीदने की तैयारी कर रहे। - रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article