फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now mobile app will teach children to clean their teeth

Delhi: अब मोबाइल एप सिखाएगा बच्चों को दांतों को साफ करना, एम्स ने किया तैयार, हिंदी-अंग्रेजी में देगा जानकारी

Wed, 19 Apr 2023 07:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Apr 2023 07:47 AM IST
सार

इस एप में दो मिनट का ब्रशिंग टाइमर, प्रेरक गीत, बच्चों के सभी आयु समूहों के लिए निवारक दंत चिकित्सा युक्तिया, ब्रश प्रदर्शन वीडियो, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और गर्भावस्था के दौरान मुंह की देखभाल की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Now mobile app will teach children to clean their teeth
एम्स, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल एप की मदद से बच्चे अपने दांतों को स्वस्थ और स्वच्छ रख सकेंगे। एप उन्हें बतााएगा कि दांतों को कैसे साफ रखना है, किस तरह से ब्रश करना है। ऐसा करने से भविष्य में होने वाली दंत रोगों को पहले ही रोका जा सकेगा। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने हेल्दी स्माइल नाम से द्विभाषी एप तैयार किया है। इस एप का अपडेट वर्जन बच्चों को मुंह की स्वच्छता के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उन्हें दिन में दो बार अच्छी तरह से ब्रश करने के लिए प्रेरित करेगा।  

विज्ञापन


इस एप में दो मिनट का ब्रशिंग टाइमर, प्रेरक गीत, बच्चों के सभी आयु समूहों के लिए निवारक दंत चिकित्सा युक्तिया, ब्रश प्रदर्शन वीडियो, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और गर्भावस्था के दौरान मुंह की देखभाल की जानकारी दी जाएगी। इस एप को बाल दंत चिकित्सा विभाग से डॉ. कल्पना बंसल, डॉ. विजय माथुर, डॉ. राहुल मोरनकर, डॉ. नितेश तिवारी सहित अन्य ने विकसित किया है। 
विज्ञापन


40% से 50% बच्चों में समस्या
दांतों की समस्या बच्चों में गंभीर है। एम्स के आंकड़ों के अनुसार देश में करीब 40 से 50 फीसदी तक बच्चों में दांतों की समस्या पाई जाती है। इसके पीछे जागरूकता व शिक्षा की कमी है। साथ ही उचित दंत चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। इसके अलावा बच्चों में ब्रश करने की खराब आदतें, गलत खान-पान की आदत, देखभाल के ज्ञान की कमी से दिक्कत बढ़  जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर हो सकती है समस्या 
दंत क्षय और मसूड़े में सूजन के मामले आम बात हैं। ऐसा देखा गया है कि बच्चों को चीनी युक्त स्नैक्स व अन्य खाने के लिए दिए जाते हैं, जो दांतों के लिए समस्या बनाते हैं। 


एप में सुविधा
इस एप में तीन साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता के लिए ब्रशिंग वीडियो और तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ब्रश करने की जानकारी दी गई है। साथ ही इसमें ओरल हेल्थ टिप्स दिए गए हैं। साथ ही बच्चों को दो बार ब्रश करने के लिए  रिमाइंडर दिया जाता है। इस एप में गर्भावस्था की अवधि से ही मुंह के स्वास्थ्य के रखरखाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लेख भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed