फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now mall and hotels will be on banks of Yamuna Expressway

अब यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनेंगे मॉल व होटल, 2021 का है मास्टर प्लान

Wed, 08 Aug 2018 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 08 Aug 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Now mall and hotels will be on banks of Yamuna Expressway
yamuna expressway

अब यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बड़े शॉपिग मॉल और पांच सितारा होटल बनेंगे। यीडा-2021 के मास्टर प्लान के तहत सेक्टरों के अंदर स्थित व्यावसायिक भूखंडों को यमुना एक्सप्रेसवे पर शिफ्ट करने जा रहा है।

विज्ञापन

 
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-18, 20 और 22डी में 25-25 हेक्टेयर जमीन व्यावसायिक भूखंडों के लिए तय कर रखे हैं। इसके अलावा भी कुछ सेक्टरों में व्यावसायिक भूखंड आरक्षित हैं। ये सेक्टर यमुना एक्सप्रेसवे से काफी हट के हैं।
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के मुताबिक किसी एक सेक्टर के निवासियों की जरूरत के हिसाब से एक वैंक्वेट हॉल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स के लिए 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर्याप्त है, जो कि लगभग पांच हेक्टेयर जमीन में पूरी हो जाएगी। बाकी जमीन अगर बड़े होटल या मॉल के लिए आवंटित कर दी गई तो सेक्टर में भीड़भाड़ काफी बढ़ जाएगी। इसलिए यहां से प्लॉटों को शिफ्ट करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुताबिक पांच सितारा होटल या बड़े मॉल बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर जमीन होना जरूरी है। वैसे भी जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर ही होटल या बड़े मॉल बनाने की जरूरत है। इनके बनने से यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने वालों को देखने में भी अच्छा लगेगा। इससे यमुना की छवि और बेहतर होगी। 

अगले माह आएगी होटलों की योजना 
यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच सितारा होटलों व बड़े मॉल की योजना अगले माह आएगी। योजना में 10-10 एकड़ के पांच फाइव स्टार होटल व कुछ मॉल शामिल किए जाएंगे। ये प्लॉट सेक्टर 18, 20, 22डी, 24, 33, 32, 28 व 29 में स्थित हैं। 

बिड सिस्टम से इनका आवंटन होगा। प्राधिकरण का मानना है, कि एयरपोर्ट बनने से तमाम औद्योगिक व व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इस क्षेत्र में बड़ी तादाद में कारोबारी आएंगे। उनके ठहरने का विकल्प होना चाहिए। इस लिहाज से यह स्कीम जरूरी है।  

मास्टर प्लान 2021 के मुताबिक अब तक करीब 12 हजार हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। इसमें व्यावसायिक भूखंडों का प्रतिशत निर्धारित है। सेक्टर के अंदर स्थित भूखंडों को यमुना एक्सप्रेसवे पर शिफ्ट करने से मास्टर प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि जमीन का अनुपात पूर्ववत रहेगा। इसलिए इन प्लॉटों को शिफ्ट करने में कोई दिक्कत नहीं है। प्लॉटों को शिफ्ट कर जल्द ही स्कीम लाई जाएगी। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed