फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now I shall post on seemingly jam incharge.

अब जाम लगने पर नपेंगे चौकी इंजार्ज

Fri, 05 Dec 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Fri, 05 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now I shall post on seemingly jam incharge.

राज चौराहे पर रोजाना लगने वाले जाम के झाम से निपटने के लिए सीओ ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। बृहस्पतिवार को जारी निर्देश के मुताबिक अब जाम लगने पर चौकी प्रभारी नपेंगे और उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सीओ के इस सख्ती से दरोगाओं में हड़कंप हुआ मचा है। खास बात यह रही कि निर्देशों का असर भी तत्काल देखने को मिला। सुबह से लगा जाम दोपहर में खत्म हो गया।

बृहस्पतिवार को जारी निर्देश में सीओ जगतराम जोशी ने कहा है कि अब जाम लगने पर उस इलाके का चौकी प्रभारी दोषी होगा और उसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि सूचना मिल रही है कि जाम की सूचना के बाद भी दरोगा कोतवाली में बैठे रहते है। अब ऐसे दरोगाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

वहीं दूसरी ओर, सीओ द्वारा निर्देश जारी होने के कुछ ही देर बाद हरकत में आई पुलिस ने राज चौराहे पर अतिक्रमण किए हुए आटो वालों और फूल विक्रेताओं को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से सुबह से चौराहे पर लगा जाम दोपहर तक खत्म हो गया और यातायात सुचारू रूप से चलता दिखाई दिया।

गौरतलब है कि, मोदीनगर का राज चौराहा जाम का मुख्य केंद्र बन चुका है। पिछले दिनों यहां जाम में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां भी फंसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed