{"_id":"0d1f932cb4248c4d145e8bad973702cc","slug":"now-google-will-create-three-d-mapping-of-cyber-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गूगल तैयार करेगा साइबर सिटी की थ्री डी मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गूगल तैयार करेगा साइबर सिटी की थ्री डी मैपिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 14 Oct 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन आपदा के समय निपटने के लिए जिले के महत्वपूर्ण भवनों की थ्री-डी इंटरनल मैपिंग करवाएगा। गूगल ट्रैकर टेकभनोलॉजी की मदद से यह कराया जाएगा।
विज्ञापन
शुरुआती चरण में प्रशासन ने शीतला माता मंदिर, लघु सचिवालय तथा विकास सदन की आंतरिक मैपिंग करवाई है। अब अन्य महत्वपूर्ण जगहों की मैपिंग करवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इस टेक्नोलॉजी से बिल्डिंग की थ्री-डी इंटरनल मैपिंग से देखने वाले व्यक्ति को ऐसा लगता है जैसे कि वह बिल्डिंग के अंदर ही खड़ा हो। यही नहीं, बिल्डिंग के अंदर के कमरों, सीढ़ियों, एलीवेटर आदि कहां पर स्थित हैं, उसका भी पता लगता है।
विज्ञापन
बता दें कि देश में इस टेक्नोलॉजी से लगभग 150 महत्वपूर्ण जगहों की इंटरनल मैपिंग करवाई गई है। गुड़गांव के सभी मुख्य अस्पताल, हुडा दफ्तर, नगर निगम, स्टेडियम की गूगल ट्रैकर से थ्री डी इंटरनल मैपिंग करवाई जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि गुड़गांव में शीतला माता मंदिर है। जहां पर मेले के दिनों में भारी संख्या में लोग माता के दर्शनों के लिए आते हैं।
यदि कोई आपदा घटित हो जाए तो उन श्रद्धालुओं को बचाने के लिए मंदिर की थ्री-डी इंटरनल मैपिंग काम आएगी।