फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now girls will get free bus passes for 150 km

छात्राओं को 150 किलोमीटर तक बस पास की सुविधा

Fri, 11 Aug 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 11 Aug 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
now girls will get free bus passes for 150 km

अब कॉलेज व स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के 150 किलोमीटर तक बस पास बनेंगे। इसके लिए रोडवेज विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के 9 महीने बाद इस पर अमल हुआ है। गुरुग्राम डिपो में शुक्रवार को आदेश मिलने के बाद स्कूल, कॉलेजों और संस्थानों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


सरकार की बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ की योजना को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को लड़कियाें के  हित में की गई घोषणा को सिरे चढ़ा दिया। बता दें कि लंबे समय से घर से दूर पढ़ाई कर रही छात्राओं को सिर्फ 60 किलोमीटर तक ही फ्री पास सुविधा दे रखी थी, जिस कारण दूसरे जिलोें मे पढ़ने वाली छात्राओं को या तो अपने खर्चे पर बसों में आवागमन करना पड़ता था।
विज्ञापन


या फिर उनको हॉस्टल या पीजी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता था। बीते वर्ष 19 दिसंबर को सीएम मनोहर लाल ने कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं को 60  किलोमीटर की बजाय 150 किलोमीटर दूरी तक फ्री बस पास की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को नहीं होगी परेशानी

now girls will get free bus passes for 150 km
demo pic

यहां के राजकीय कॉलेजों मेें पुन्हाना, होडल, महेंद्रगढ़, पलवल सहित दूर-दूर की छात्राएं पढ़ रही हैं, लेकिन कॉलेज में हॉस्टल सुविधा नहीं मिलने के कारण छात्राआें को मजबूरी में अपने घर से ही आना-जाना पड़ रहा था।

साथ ही  आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। फ्री बस पास के लिए छात्राएं काफी समय से डिपो के चक्कर काट रही थीं। बस पास की दूरी बढ़ाने से छात्राओं ने बड़ी राहत महसूस की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed