{"_id":"b3e82f3e6ea406766f4d6ee9665d5746","slug":"now-for-haz-will-fill-the-online-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हज के लिए भर सकेंगे ऑनलाइन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हज के लिए भर सकेंगे ऑनलाइन फार्म
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रियों को अब आवेदन फार्म भरने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यात्री हज यात्रा के लिए अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2015 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इससे पहले ट्रायल के लिए कुछ जगहों पर यह व्यवस्था की गई थी। हज के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है।
हज यात्री www.hajcommittee.comपर सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म केसाथ पासपोर्ट एंव सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अटैच किया जा सकता है।
इसके साथ ही जो लोग मैनुअल आवेदन या डाक के जरिए भेज आवेदन भेजते हैं वह भी जारी रहेगी। इसके लिए 14 जनवरी से ट्रेनिंग शुरू हो रही है।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमृता सिंह ने बताया कि 19 जनवरी से हज के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी है।