{"_id":"5dbb6df18ebc3e017768d1e9","slug":"now-cheating-with-supreme-court-security-dcp-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुप्रीम कोर्ट के सिक्यूरिटी डीसीपी से ठगी, उड़ाए दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुप्रीम कोर्ट के सिक्यूरिटी डीसीपी से ठगी, उड़ाए दो लाख
Fri, 01 Nov 2019 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Nov 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस का एक और अफसर ठगी का शिकार हुआ है। सुप्रीम कोर्ट (सिक्यूरिटी) डीसीपी एसके तिवारी के खाते से दो लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि उनके डेबिट कार्ड का डाटा चोरी कर क्लोन कार्ड तैयार किया गया और फिर खाते से कई बार में करीब दो लाख रुपये निकाल लिए गए। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कई दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसके तिवारी सुप्रीम कोर्ट (सिक्यूरिटी) डीसीपी के पद पर तैनात हैं। वह 12 अक्तूबर की सुबह 11.47 बजे से 12.30 बजे तक सुप्रीम कोर्ट कांप्लेक्स में थे। तभी उनके मोबाइल पर 20 से 22 मैसेज आए।
विज्ञापन
किसी ने उनके बैंक खाते से करीब एक लाख 76 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने वसंतकुंज स्थित घर जाकर मैसेज देखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। उनके बैंक खाते से ऑनलाइन एप्पल स्टोर से भी खरीददारी की गई है। उन्होंने अपने डेबिट कार्ड को ब्लाक करा दिया था।
इसके बावजूद कुछ घंटे बाद जालसाजों ने उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। डीसीपी सुप्रीम कोर्ट (सिक्यूरिटी) की शिकायत पर साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने जालसाजी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच कर रही है कि डीसीपी पिछले एक महीने में कहां-कहां गए और कहां-कहां शॉपिंग या पेमेंट की। पुलिस उन जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इससे पहले जालसाज दिल्ली के उपराज्यपाल के निजी सचिव के खाते से एक लाख रुपये निकाल चुके हैं। इस गिरोह के सदस्य दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त को भी अपनी ठगी का शिकार बना चुके हैं।