फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now ambulance will be available on government rate in gurugram

अब एंबुलेंस के लिए नहीं होगा भटकना, सरकारी दरों पर मिलेगी सुविधा

Wed, 31 May 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 31 May 2017 06:11 PM IST
सार

27 और एंबुलेंस होंगी संचालित 
मरीजों को मिलेगी पर्याप्त एंबुलेंस सेवा
-27 और एंबुलेंस होंगी संचालित
-सरकारी दरों पर मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।

विज्ञापन
now ambulance will be available on government rate in gurugram
एंबुलेंस - फोटो : amar ujala

विस्तार

नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को एंबुलेंस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार से अस्पताल में संचालित एंबुलेंस के अलावा जिले के विभिन्न ट्रस्टों द्वारा संचालित एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिससे मरीजों को अब प्रर्याप्त संख्या में एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


बता दें कि गत् 27 मई को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए दिल्ली रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस न मिलने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। मासूम की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार को एसडीएम भारत भूषण गोगिया ने जिले में एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराने वाले विभिन्न एनजीओ और ट्रस्ट के साथ बैठक कर उनसे नागरिक अस्पताल में अपनी सेवाएं देने की अपील की थी।
विज्ञापन


जिसके बाद से जिला एंबुलेंस वेल्फेयर एसोसिएशन ने सहमति देते हुए बुधवार से नागरिक अस्पताल में इसकी औपचारिक शुरुवात की। इस मौके  पर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र तंवर, जिला प्रधान सलीना, उप प्रधान विपिन जायसवाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी दरों पर होंगी उपलब्ध 
डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीलम थापड़ ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा पहले 17 एंबुलेंस संचालित की जा रही थी। मरीजों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विभिन्न ट्रस्टों की सहमति से अब 27 एंबुलेंस और उपलब्ध होंगी। सभी एंबुलेंस मरीजों को निश्चित सरकारी दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी जो कि एएलएस एंबुलेंस के लिए 15 रुपये प्रति किमी और वीएलएस एंबुलेंस के लिए 7 रुपये प्रति किमी तय की गई है। 


बाल्मीकी समाज के लोगों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुद्वारा रोड स्थित कमला नेहरू पार्क में बुधवार को बाल्मीकी समाज के लोगों ने महापंचायत कर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। अखिल बाल्मीकी महापंचायक के प्रदेश अध्यक्ष सुल्तान सिंह की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में कई मुद्दों पर विशेष चर्चा कर अहम फैयले लिए गए। जिसके बाद अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सैंपा। इस मौके पर राजेश, रामसिंह प्रधान, नरेश कुमार, सौरभ कुमार, सतीश, गुरुवचन सिंह, कैप्टन जगदीश, चंद्रभान और बाल्मीकी समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed