{"_id":"6a188caf031f842eb60fada4","slug":"now-ac-in-government-offices-will-not-run-below-24-degrees-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138443-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब सरकारी दफ्तरों में 24 डिग्री से नीचे नहीं चलेगा एसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब सरकारी दफ्तरों में 24 डिग्री से नीचे नहीं चलेगा एसी
विज्ञापन
सरकार ने बिजली की बढ़ती खपत को नियंत्रित करने और ऊर्जा संरक्षण के लिए लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के सभी सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली सरकार ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब किसी भी सरकारी कार्यालय में एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं रखा जा सकेगा। सरकार ने बिजली की बढ़ती खपत को नियंत्रित करने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी कार्यालयों में एसी 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही संचालित किए जाएं। निर्देश दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकायों और स्वायत्त संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सरकार ने कार्यालयों में प्राकृतिक रोशनी के अधिक उपयोग और अनावश्यक बिजली खपत रोकने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गलियारों और सामान्य क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा लाइटिंग नहीं करने को कहा गया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऊर्जा संरक्षण को लेकर सभी विभागाध्यक्ष और शाखा प्रभारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। कार्यालयों में बिजली बचत संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि एसी तापमान में मामूली बदलाव से बड़े स्तर पर बिजली की बचत संभव है। विशेषज्ञों के अनुसार एसी का तापमान एक डिग्री बढ़ाने से बिजली की खपत में करीब छह प्रतिशत तक कमी आ सकती है। ऐसे में 24 डिग्री तापमान नीति से सरकारी दफ्तरों की बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।