फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now 24 years old Ajita will be officer

दिल्ली से की इंजीनियरिंग अब बनेगी अफसर

Mon, 06 Jul 2015 04:11 PM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
Now 24 years old Ajita will be officer

अजिता अग्रवाल ने सिविल सेवा परीक्षा में 552वां स्थान प्राप्त किया है। डीपीएस नोएडा से दसवीं और बारहवीं करने वाली 24 वर्षीय अजिता आईआरएस बनेंगी।

विज्ञापन


बिजली विभाग में कार्यरत अंशुल अग्रवाल और रेनू अग्रवाल अपनी बेटी की उपलब्धि से काफी उत्साहित हैं। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक करने के साथ ही वह सिविल सर्विसेज की भी तैयारी करती रहीं।

विज्ञापन


भूगोल से तैयारी करते हुए 2013 में पहले प्रयास में इंटरव्यू पास नहीं कर सकीं थी। इसके बाद दूसरे प्रयास में 552 वी रैंक हासिल की है।

इच्छा थी आईएएस बनने की लेकिन फिर भी खुश हैं

Now 24 years old Ajita will be officer

पिछले दिनों अंशुल अग्रवाल के स्थानांतरण के बाद परिवार नोएडा से गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन शिफ्ट हो गया। अमर उजाला से बातचीत में अजिता ने कहा कि इस रैंक पर उन्हें आईआरएस मिलेगा।


हालांकि इच्छा उनकी आईएएस बनने की थी लेकिन वह आईआरएस पद पर नियुक्ति को लेकर उत्साहित हैं। वह आईएएस के लिए एक  और प्रयास करेंगी।

परीक्षा की तैयारी के संबंध में बताया कि नियमित दस घंटे पढ़ाई करती थीं। सबसे ज्यादा समय अखबार पढ़ने पर देती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed