{"_id":"5d8a404b8ebc3e93a45fcb81","slug":"notorious-rahul-alias-pandit-of-bulandshahr-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर का कुख्यात राहुल उर्फ पंडित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर का कुख्यात राहुल उर्फ पंडित गिरफ्तार
Tue, 24 Sep 2019 09:41 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में दनादन लूटपाट करने वाले बुलंदशहर के कुख्यात राहुल उर्फ पंडित को पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। 24 जुलाई को पंडित गिरोह ने दिल्ली के मयूर विहार इलाके में गैस गोदाम से कैश लूटा था। बदमाशों ने हवा में दो गोलियां भी चलाई थीं। इस मामले में पुलिस को मोहल्ला साठा, कोतवाली बुलंदशहर निवासी राहुल उर्फ पंडित (31) की तलाश थी।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को मयूर विहार के त्रिलोकपुरी 13-ब्लॉक में स्थित गैस गोदाम में आधा दर्जन बदमाशों ने 1.10 लाख रुपये की डकैती डाली थी। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ भी जांच में जुटा। पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा तो उन्होंने बताया कि वारदात राहुल उर्फ पंडित गिरोह ने की है। एक सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार को राहुल को खिचड़ीपुर इलाके से दबोचा। उसने डकैती में अपना हाथ होने की बात कबूल की है।
पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर में ग्रेजुएशन के बाद राहुल ने वहीं एक मोबाइल टावर वाली कंपनी में नौकरी की। एक सहयोगी से झगड़े के बाद वह जेल चला गया। वहां उसकी मुलाकात बड़े बदमाशों से हुई। बाहर आने के बाद वह अपराध में सक्रिय हुआ और कुछ समय बाद पंडित गिरोह बनाया। इसमें नितिन, अतीक, भूरा और विकास समेत अन्य बदमाश शामिल हो गए।
विज्ञापन
इन्होंने बुलंदशहर और हापुड़ में लूट की कई बड़ी वारदात कीं। मार्च 2017 में मुजफ्फरनगर के मीरापुर में लूटपाट के दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें नितिन मारा गया, लेकिन राहुल भाग निकला। जुलाई 2017 में हापुड़ में गिरोह की फिर पुलिस से मुठभेड़ हुई।
इस बार अतीक मारा गया और राहुल गोली लगने के बावजूद फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए वह दिल्ली आ गया। यहां उसने गिरोह सक्रिय किया, लेकिन दिल्ली पुलिस की नजरों में आने के बाद वह इधर-उधर छिपता रहा। उसके खिलाफ यूपी में 22 और दिल्ली में एक मामला दर्ज हैं।