{"_id":"68c6e81132d21539cb08ff96","slug":"notorious-criminal-arrested-in-double-murder-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-104897-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डबल मर्डर केस में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डबल मर्डर केस में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
- पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों चेतन्य तोमर उर्फ ताशु, प्रदीप भाटी और प्रमोद को कर लिया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हर्ष विहार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के कारण दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने वाले एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंडोली निवासी देव प्रताप सिंह उर्फ देवा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों चेतन्य तोमर उर्फ ताशु, प्रदीप भाटी और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक अन्य आरोपी सुमित अभी फरार है।
अपराध शाखा के उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को प्रताप नगर के सी-ब्लॉक में हुई गोलीबारी में सुधीर उर्फ बंटी और राधे प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि 29 अगस्त को मृतकों का आरोपी प्रदीप और प्रमोद के साथ विवाद हुआ था। इस रंजिश के कारण आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। 9 सितंबर को टीम को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के भोपुरा में मुख्य आरोपियों में से एक देव प्रताप छिपा हुआ है। टीम ने भोपुरा बॉर्डर के पास छापा मारकर वहां देव प्रताप को उस समय गिरफ्तार किया जब वह कार में छिपकर बार-बार ठिकाने बदल रहा था। पूछताछ में देव ने खुलासा किया कि उसने प्रदीप, प्रमोद, सुमित और चेतन्य के साथ मिलकर लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए सुधीर और राधे की हत्या की योजना बनाई थी। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक सुधीर उर्फ बंटी और एक अन्य व्यक्ति पवन उर्फ डग्गा का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।