{"_id":"6ae497ec1ad71efabd0d0657","slug":"notices-have-been-issued-to-9700-people-so-far-following-the-discovery-of-larvae-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-105915-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एंटी लार्वा मिलने पर अब तक 9700 लोगों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एंटी लार्वा मिलने पर अब तक 9700 लोगों को थमाया नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का अभियान जारी है। हाल की बारिश के कारण डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। जिले में अब तक कुल 75 डेंगू मरीज मिले हैं। वहीं, मलेरिया के पांच मरीजों की भी पुष्टि हुई है। शुक्रवार को 63 लोगों के सैंपल की जांच की गई लेकिन किसी में डेंगू नहीं मिला।
एंटी लार्वा पाए जाने पर हरियाणा नगर निगम अधिनियम के तहत 9700 नोटिस जारी हुए हैं। इनमें से करीब 205 नोटिस पिछले 5 दिन में जारी हुए। विभाग ने 17,47,984 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे पूरा किया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। बुखार या डेंगू-मलेरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और स्वयं दवा न लें।