{"_id":"5b69ef704f1c1b254a8b477d","slug":"notice-to-delhi-police-on-complaint-of-minister-imran-hussain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री इमरान हुसैन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस को नोटिस, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री इमरान हुसैन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस को नोटिस, ये है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने आप विधायक इमरान हुसैन के आवेदन पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इमरान हुसैन ने सचिवालय में खुद पर हुए हमले के सिलसिले में मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की 19 से 25 फरवरी 2018 कॉल डिटेल रिपोर्ट सुरक्षित करने की मांग की थी। मामला मुख्य सचिव से 19 फरवरी 2018 की रात हुई मारपीट के बाद इमरान हुसैन से हुई मारपीट से जुड़ा है।
तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा ने इमरान हुसैन के आवेदन पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 20 अगस्त तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि हुसैन ने सचिवालय में हुए हमले के मामले में थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि उन पर हुए हमले के पीछे मुख्य सचिव की साजिश थी और उनके कहने पर ही सरकारी कर्मचारियों ने उन पर हमला किया था।

मानहानि मामले में 30 को होगी सुनवाई
पटियाला हाउस अदालत ने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन के मानहानि संबंधी शिकायत पर सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की है। इमरान हुसैन ने पेड़ों की कटाई को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा के दो विधायकों और आप के पूर्व नेता के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी।
भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा न मंत्री पर पैसे लेकर पेड़ों की कटाई की अनुमति देने का आरोप लगाया गया था।अगर कोर्ट शिकायत पर संज्ञान लेती है तो उसके बाद ही इमरान हुसैन का बयान दर्ज किया जाएगा।