फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   notice to 7 loksabha candidates in gurgaon

7 उम्मीदवारों को नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

Mon, 31 Mar 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 31 Mar 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
notice to 7 loksabha candidates in gurgaon

गुड़गांव में सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने अभी तक चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। पर्वयेक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने रविवार शाम को उम्मीदवारों को नोटिस भेजकर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। इसकी अवहेलना करने पर उम्मीदवारों को अब तक जारी की गई सभी अनुमति रद्द करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि गुड़गांव लोकसभा चुनाव में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में है। इन्हें रोजाना चुनाव प्रचार के दौरान होने वाले खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराना है। खर्च की जांच के लिए चुनाव कार्यालय में एक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव पर्वयेक्षक बीएस पुराहित ने शनिवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उम्मीदवारों के ब्योरे की जांच की। इसमें पाया कि निर्दलीय उम्मीदवार अकबर काशिम, अब्दुल लतीफ, ओमबीर शर्मा, करण सिंह, राजीव यादव, महेन्द्र जाट, मनोज यादव ने चुनावी खर्च की जानकारी नहीं दी है।

रिटर्निंग अधिकारी शेखर विद्यार्थी ने सभी सात उम्मीदवारों को रविवार को नोटिस जारी कर दिया है। गौरतलब है कि चुनाव पर्यवेक्षक तीन अप्रैल को दोबारा उम्मीदवारों के खर्च के ब्योरे की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed