फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not transfer the raging student.

ट्रांसफर नहीं होने से भड़के छात्र, प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2015 01:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Apr 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
Not transfer the raging student.

आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सत्र 2012-13 में दाखिला लेने वाले सिविल और ईएन ब्रांच के 178 विद्यार्थियों गुस्सा शुक्रवार को फिर फूट पड़ा।

विज्ञापन


फैकेल्टी, लैब सहित अन्य मानक पूरे नहीं करने पर एआईसीटीई ने जनवरी 2013 को सिविल की 118 और ईएन की 60 सीटों की मान्यता रद्द कर दी है।

31 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्वविचार याचिका खारिज होने के 10 दिनों बाद भी ट्रांसफर को लेकर कॉलेज और विवि की चुप्पी से छात्र-छात्राओं का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रबंधन और विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने ट्रांसफर होने तक कॉलेज कैंपस में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। वहीं, मामला एआईसीटीई और विवि में होने के कारण कॉलेज प्रबंधन ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीटीयू नोएडा परिसर में काटा हंगामा
आईएमएस कैंपस के बाहर प्रदर्शन पर प्रबंधन के कुछ जवाब नहीं देने से गुस्साए विद्यार्थी नोएडा स्थित यूपीटीयू कैंपस के लिए रवाना हो गए। वहां भी छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए विवि के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया।


दूसरे कॉलेजों में ट्रांसफर की छात्रों की मांग
आईएमएस की ओर से मानकों को पूरा नहीं करने से एआईसीटीई ने दोनों कोर्सेज की मान्यता जनवरी 2013 में ही खत्म कर दी थी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा धोखे में रखे जाने की बात छात्रों को जुलाई 2013 में पता चला।

छात्रों ने बताया कि हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में भी रिव्यू याचिका खारिज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका को खारिज हुए डेढ़ हफ्ते बीत चुकेहैं, लेकिन अभी तक ट्रांसफर को लेकर कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। अगले माह प्रैक्टिकल और सेमेस्टर एग्जाम हैं। ऐसे में पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed