फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not a single player from the district is in the 70-member Haryana athletics team

Delhi NCR News: 70 सदस्यीय हरियाणा एथलेटिक्स टीम में जिले का एक भी खिलाड़ी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
- ताऊ देवीलाल खेल परिसर में अत्याधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक उपलब्ध है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए घोषित 70 सदस्यीय हरियाणा टीम में जिले का एक भी एथलीट शामिल नहीं है। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जापान में होने वाले एशियाई खेलों तक पहुंचने का अवसर मिल सकता है। ऐसे में जिले का प्रतिनिधित्व पूरी तरह से शून्य होना जिले की खेल व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।



गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में अत्याधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक उपलब्ध है। यहां सरकारी कोचों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निजी कोच भी अपनी-अपनी एथलेटिक्स अकादमियां संचालित कर रहे हैं। इसके बावजूद सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने योग्य खिलाड़ी जिले से सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन




खेल प्रेमियों और अभिभावकों का कहना है कि जिले में एथलेटिक्स अकादमियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के बजाय अधिकांश अकादमियां केवल अपने प्रचार-प्रसार तक सीमित दिखाई देती हैं। कई निजी अकादमियां खिलाड़ियों की उपलब्धियों से अधिक अपने ब्रांड, लोगो और खेल सामग्री के प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed