फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway will run special trains for the convenience of passengers

Delhi NCR News: यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
- श्रीगंगानगर से समस्तीपुर और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए श्रीगंगानगर से समस्तीपुर और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।
रेलवे के अनुसार 04731 श्रीगंगानगर–समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल 19 अक्तूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोपहर 1:25 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर अगले दिन रात 11 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में 04732 समस्तीपुर–श्रीगंगानगर स्पेशल 21 अक्तूबर से 4 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह रात 1 बजे समस्तीपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ़, हिसार, रोहतक, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। वहीं, 04729 श्रीगंगानगर–गोरखपुर स्पेशल 23 और 30 अक्तूबर को (दो फेरों में) बृहस्पतिवार को चलेगी। यह दोपहर 1:25 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर अगले दिन शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04730 गोरखपुर–श्रीगंगानगर स्पेशल 24 और 31 अक्तूबर शुक्रवार को चलेगी, जो रात 7:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 2:45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed