फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway runs exam special trains for UP Police Constable exam

Delhi NCR News: मेरठ के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उत्तर रेलवे ने चलाई एग्जाम स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
-8 से 10 जून तक तिलक ब्रिज-सहारनपुर और मेरठ सिटी-सहारनपुर रूट पर 3-3 फेरे
विज्ञापन

-यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, एनटीईएस और 139 पर लाइव अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने 8 से 10 जून तक एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। जनसम्पर्क विभाग के अनुसार यह ट्रेनें तिलक ब्रिज-सहारनपुर और मेरठ सिटी-सहारनपुर रूट पर चलेंगी।


उत्तर रेलवे ने 3 दिन के लिए 2 स्पेशल ट्रेनों के 3-3 फेरे निर्धारित किए हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को असुविधा न हो इसलिए सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन की लाइव स्थिति और समय में बदलाव की जानकारी के लिए यात्री एनटीईएस एप देख सकते हैं या 139 पर डायल कर सकते हैं। ट्रेन नंबर 04401/04402 तिलक ब्रिज-सहारनपुर-तिलक ब्रिज एग्जाम स्पेशल। 08 से 10 जून 2026 तक कुल 3 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


04401 तिलक ब्रिज से सहारनपुर ट्रेन सुबह 09:45 बजे तिलक ब्रिज से रवाना होगी। दोपहर 13:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
04402 सहारनपुर से तिलक ब्रिज ट्रेन सहारनपुर से दोपहर 14:00 बजे चलेगी और शाम 18:00 बजे तिलक ब्रिज पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन आनंद विहार, साहिबाबाद जं, गाजियाबाद जं, न्यू गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई हल्ट, मुरादनगर, मोदीनगर, पार्टापुर, मेरठ कैंट, पबली खास, दौराला, सखौती टांडा, खतौली, मंसूरपुर, जरूड़ा नारा, बामनहेरी, रोहाना कलां, तलहेड़ी बुजुर्ग, नागल और तपरी पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04403/04404 मेरठ सिटी-सहारनपुर-मेरठ सिटी एग्जाम स्पेशल

08 से 10 जून 2026 तक 3 फेरे लगाएगी
04403 मेरठ सिटी से सहारनपुर: मेरठ सिटी से सुबह 10:25 बजे रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 04404 सहारनपुर से मेरठ सिटी : सहारनपुर से दोपहर 12:50 बजे चलकर दोपहर 15 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी।


यह ट्रेन भी मेरठ कैंट, पबली खास, दौराला, सखौती टांडा, खतौली, मंसूरपुर, जरूड़ा नारा, बामनहेरी, रोहाना कलां, देवबंद, तलहेड़ी बुजुर्ग, नागल और तपरी पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed