फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway has changed the timings of many trains.

Delhi NCR News: उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में किया बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। इन ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी गई है।
रेलवे के अनुसार, विभिन्न कारणों से पूर्वोत्तर भारत से दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और अमृतसर की ओर जाने वाली नौ ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत कामाख्या-दिल्ली जंक्शन (15658), डिब्रूगढ़-लालगढ़ (15909), डिब्रूगढ़-नई दिल्ली (20503 और 12423), कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल (12505), डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ (15903), अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल (20501), सिलचर-नई दिल्ली (14037) और न्यू तिनसुकिया-अमृतसर (15933) ट्रेनों को 6 और 7 अक्टूबर से न्यू कूचबिहार–मथाभांगा–न्यू चांगराबांधा–जल्पाईगुड़ी रोड–न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग से चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों को पहले न्यू कूचबिहार–धूपगुड़ी–जल्पाईगुड़ी मार्ग से चलाया जाता था। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन के नवीनतम रूट और समय की जानकारी के लिए एनटीईएस एप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।




नई दिल्ली-हसनपुर रोड विशेष ट्रेन रद्द
वहीं, परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन संख्या 04098 नई दिल्ली–हसनपुर रोड विशेष ट्रेन को सात अक्टूबर को रद्द कर दिया गया है। इसकी वापसी सेवा ट्रेन संख्या 04097 हसनपुर रोड–नई दिल्ली विशेष ट्रेन भी 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed