फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North District Cyber Police station in Delhi caught accused who blackmailed girl

युवती पर थी बुरी नीयत: दोस्त की प्रेमिका पर पहली नजर में हुआ लट्टू, यौन संबंध बनाने की कर रहा था मांग, फिर...

Thu, 20 Apr 2023 08:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Apr 2023 08:39 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि किसी ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो पर अश्लील कमेंट किया था। उसने इसे नजरअंदाज किया और उस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। कुछ दिनों के बाद एक अन्य अनजान अकाउंट से उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे गए।

विज्ञापन
North District Cyber Police station in Delhi caught accused who blackmailed girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में कॉन्वेंट स्कूल के एक शिक्षक को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टडिया, वाराणसी निवासी सुजीत कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

दरअसल, आरोपी ने युवती की बेहद पर्सनल रिपोर्ट एक दोस्त के जरिये प्राप्त कर ली थी। उसके आधार पर आरोपी युवती से उसकी अश्लील तस्वीरें मांगने के अलावा उससे यौन संबंध बनाने की मांग कर रहा था। ऐसा न करने पर आरोपी रिपोर्ट को उसके माता-पिता को शेयर करने के अलावा सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बीटेक इंजीनियर है। फिलहाल वाराणसी के नामी स्कूल में गणित का शिक्षक है। इसके पिता वाराणसी में ही एक बैंक में अधिकारी हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 26 साल की एक युवती ने साइबर थाने में एक शिकायत दी थी।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह एक अस्पताल में नौकरी करती है। किसी ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो पर अश्लील कमेंट किया था। उसने इसे नजरअंदाज किया और उस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। कुछ दिनों के बाद एक अन्य अनजान अकाउंट से उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे गए। जिसमें कहा गया था कि उसके पास उसकी कुछ बेहद निजी जानकारियां हैं। इसके बाद आरोपी ने उससे अश्लील फोटो मांगने के अलावा यौन संबंध बनाने की मांग की।
 

आरोपी ने कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह इस मामले में उसके माता-पिता को भी शामिल करेगा। कुछ दिनों के बाद आरोपी ने उसके घर के दरवाजे पर बेहद अभद्र टिप्पणियों वाला एक पत्र भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन तोमर व अन्यों की टीम को जांच में लगाया गया। छानबीन करने पर पता चला कि इंस्टाग्राम अकाउंट वाराणसी से बनाया गया था। 

टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस की टीम जांच करते हुए वाराणसी पहुंच गई। वहां से आरोपी सुजीत को दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि वर्ष 2019 में वह बैंक पीओ की तैयारी करने के लिए उत्तरी दिल्ली में था। एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई तो वह उस पर लट्टू हो गया। वह उसे पसंद करने लगा। आरोपी का दोस्त पीड़िता का बॉय फ्रेंड था। उसे दोस्त के घर पीड़िता की एक निजी मेडिकल रिपोर्ट मिली। उसके आधार पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed