{"_id":"6a7484e8f4056ceb510725e3","slug":"north-delhi-strikers-defeated-east-delhi-riders-by-six-wickets-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149353-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
सार्थक रंजन की विस्फोटक पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कप्तान सार्थक रंजन की विस्फोटक 95 रन की पारी और यश भाटिया के नाबाद अर्धशतक की बदौलत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली ने 172 रन का लक्ष्य 16 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। सुजल सिंह ने 50 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली। विकास दीक्षित ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 39 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद सार्थक रंजन और यश भाटिया ने तीसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। रंजन ने 50 गेंदों में 95 रन बनाए। वह शतक से पांच रन दूर रह गए। यश भाटिया ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को चार ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी।