फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North Delhi Municipal Corporation provides sterilization of dogs

आवारा कुत्तों की नसबंदी क्यों करा रही सरकार

Tue, 09 Dec 2014 11:16 PM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
North Delhi Municipal Corporation provides sterilization of dogs

दिल्ली में लगातार आवारा कुत्तों की तादात कम करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली के उत्तरी नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी में 1.11 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। बीते आठ महीने में अब तक नगर निगम करीब 20 कुत्तों की नसबंदी करा चुकी है।

विज्ञापन


हालांकि इसके बावजूद आवारा कुत्तों का कहर कम नहीं हुआ। यहां बीते पांच महीनों में आवारा कुत्तों के काटने से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। ये जानकारी इलाके दो अस्पतालों और पांच पॉली क्लीनिक के आंकड़ों से सामने आई है।
विज्ञापन


यही नहीं, मामले ने इतना तूल पकड़ा कि इसे नगर निगम की बैठक में उठाया गया। सोमवार को हुई बैठक में सदन नेता मीरा अग्रवाल और पार्षद राजपाल राणा इस मुद्दे को विस्तार उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने न केवल चौंकाने वाले आंकड़े पेश किया बल्कि निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में पूछा। इस पर निगम के पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग ने जो आंकड़े पेश किए वो वाकई चौंकाने वाले थे।

अब भी बिना नसबंदी के घूम रहे हैं लाखों आवारा कुत्ते

North Delhi Municipal Corporation provides sterilization of dogs

बैठक में पेश नगर निगम उत्तरी में कुल 1.55 लाख आवारा कुत्ते हैं। जिसमें 1 अप्रैल, 2012 से लेकर सितंबर, 2014 तक महज 19,841 कुत्तों नसबंदी की गई। जबकि इसमें हुए खर्चे को करोड़ से अधिक बताया गया है। गौरतलब है कि निगम प्रशासन आवारा कुत्तों की नसबंदी दिल्ली की चार गैर सरकारी संस्थाओं से कराता है।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक हिंदूराव अस्पताल में साल 2013 में कुत्ते काटने के कुल 11,979 मरीज पहुंचे थे। 30 जून, 2014 तक यहां 9,707 कुत्ते काटने के मरीज आ चुके हैं। वहीं महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल में कुत्ते के काटने के 2013 में 6,228 व 30 जून, 2014 तक कुल 9,707 मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं।

दोनों अस्पतालों के आंकड़ों पर गौर करें तो कुत्ते काटने के शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, निगम उत्तरी के चार पॉलीक्लीनिक में पिछले वर्ष कुत्ते काटने के 5,994 व 30 जून, 2014 तक 5,653 मरीज पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed