फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nomination process for Lok Sabha elections will begin from April 29 for all seven seats in Delhi

Lok Sabha Election: दिल्ली की सातों सीटों पर कल से नामांकन, इन गलतियों से बचें प्रत्याशी; पढ़ें नियम

Sun, 28 Apr 2024 01:43 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 28 Apr 2024 01:43 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सातों सीटों पर 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रिटर्निंग अधिकारियों के दफ्तरों में उम्मीदवार पहुंचेगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। 

विज्ञापन
nomination process for Lok Sabha elections will begin from April 29 for all seven seats in Delhi
वोटिंग (फोटो शुभम बंसल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभी सातों लोकसभा सीटों के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। सभी लोकसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से निशुल्क नामांकन पत्र मिलेंगे। नामांकन स्थल पर भीड़ को रोकने के लिए अंदर और बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। तीन बजे के बाद आने वाले किसी भी उम्मीदवार का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जाएगा। उन्हें अगले दिन आना होगा।

सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 25000 रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी, जबकि एसटी-एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 12500 रुपये की जमानत धनराशि जमा करनी होगी। यह धनराशि नकद और आनलाइन माध्यम से दी जा सकती है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ चार लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें उम्मीदवार के दो प्रस्तावक भी होंगे। नामांकन की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे प्रत्याशी
प्रत्याशियों को नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी मिलेगी। प्रत्याशी चुनाव आयोग की वेबसाइट https://suvidha.eci.gov.in/login पर जाकर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। इसकी एक प्रतिलिपि डाउनलोड कर रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करानी होगी।

100 मीटर की दूरी पर रुकेगा काफिला
नामांकन स्थल पर आने वाले उम्मीदवारों के काफिले में सिर्फ तीन वाहन ही होंगे। इन्हें नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही रोकना होगा।

दिल्ली में यह है कार्यक्रम
29 अप्रैल : नामांकन की प्रक्रिया शुरू
6 मई : नामांकन का अंतिम दिन
7 मई : नामांकन पत्रों की जांच
9 मई : नाम वापस लेने का दिन
25 मई : मतदान
04 जून : मतगणना

विज्ञापन

13600 मतदान केंद्र होंगे
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 13600 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दिल्ली पुलिस ने 460 को अतिसंवेदनशील माना है। उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे ज्यादा करीब 45 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इनमें से करीब 20 को बहुत ही ज्यादा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र माना गया है। 

वहीं, नई दिल्ली जिले में एक भी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र नहीं है। दिल्ली पुलिस ने यहां पर किसी भी मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील नहीं माना है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाद बाहरी दिल्ली अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां पर करीब 42 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

यहां होगा नामांकन
लोकसभा क्षेत्र--------रिर्टनिंग अधिकारी कार्यालय
-चांदनी चौक-----------उपायुक्त (उत्तर जिला)
-उत्तर पूर्वी-------------उपायुक्त (उत्तर पूर्वी जिला)
-पूर्वी दिल्ली------------उपायुक्त (पूर्वी जिला)
-नई दिल्ली-------------उपायुक्त (नई दिल्ली जिला)
-उत्तर पश्चिमी दिल्ली------उपायुक्त (उत्तर पश्चिम जिला)
-पश्चिमी दिल्ली----------उपायुक्त (पश्चिम जिला)
-दक्षिण दिल्ली------------उपायुक्त (दक्षिण जिला)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed